मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2024 पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
किच्छा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के माननीय सचिव महोदय जी श्री योगेन्द्र कुमार सागर के नेत्रत्व में
स्थान: राजकीय इण्टर कालेज कनकपुर किच्छा में विषय :–अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस एवं नई योजना नालसा ( मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2024 पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमे CDC मोहम्मद मिराज पैनल अधिवक्ता राकेश सुखीजा,माया शर्मा पीएलबी तारा रानी,बांकेलाल ,रियासत अली ,धर्मेंद्र उपस्थित रहे,एवम स्कूल प्रबंधक व बच्चों को शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जैसे:- रोटी ,कपड़ा और मकान एवं शिक्षा और स्वास्थ्य, बीपीएल राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड ,श्रम विभाग की योजनाएं, श्रमिक कार्ड, पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय ,स्वयं सहायता समूह ,आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य योजना तथा मानसिक रूप बीमार व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी के साथ-साथ डीएलएसए की निशुल्क योजनाएं लीगल एड क्लिनिक नालसा टोल फ्री नंबर 15100 आदि विषयों की जानकारी देकर सभी को जागरूक किया गया ।
सभी बालक बालिकाओं को उपरोक्त विषयों की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य जी समस्त अध्यापक गण एवं बच्चों सहित उपस्थित लगभग 463 बालक बालिकाओं को जानकारी देकर जागरूक किया।